मनाली के रोहतांग में हुआ Snowfall, पर्यटकों ने उठाया इस खूबसूरत नजारे का लुत्फ... आप भी देखें तस्वीरें

Rozanaspokesman

राज्य

हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने लगी है जिसकी वजह से यहां मौसम सर्द हो गया है।

Snowfall happened in Rohtang, Manali, tourists enjoyed this beautiful sight

 Manali : हिमाचल प्रदेश एक खूबसूरत राज्य है जहां हमेशा ही प्रयटकों की भीड़ होती है। लोग अपनी छुटियाँ ज्यादातर यहीं मनाना पसंद करते है।  यहां के खूबसूरत नज़ारे लोगों को आकर्षित करते है। यहां पर हमेशा बर्फबारी होती रहती है जिसका लुफ्ट उठाने लोग दूर - दूर से आते है। 

वहीं अब फिर से हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में  बर्फबारी होने लगी है जिसकी वजह से  यहां मौसम सर्द हो गया है। मनाली के रोहतांग में 10 सेमी तक ताजा बर्फबारी हुई है। 

ताजा बर्फबारी को देखते हुए यहां घूमने आए लोग भी इसका आनंद उठा रहे हैं।  यहां लोग दूर-दराज से बर्फबारी का नजारा देखने पहुंचते हैं 

पहाड़ी इलाकों पर बर्फबारी होने से मैदानी इलाकों में भी सुबह के वक्त कोहरा लग रहा है।  राज्य में अब तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। 

पिछले 24 घंटों में राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा हिमपात हुआ है। 

इससे पहले 9 नवंबर को भी कई इलाकों से बर्फबारी की तस्वीरें सामने आईं थी।  पर्यटकों की संख्या में भी अब बढ़ोतरी होने लगी है।