केरल : बस-ट्रक की आपस में जोरदार भिडंत, एक की मौत, 25 घायल

Rozanaspokesman

राज्य

घायलों को नजदीक के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।''

photo

कन्नूर: उत्तरी केरल के कन्नूर जिले में देर रात को कर्नाटक से आ रही एक निजी बस एवं विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक की भिड़न्त हो गई जिसमें एक व्यक्ति मारा गया और अन्य 25 घायल हो गए। पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। यह हादसा देर रात 12 बजकर 45 मिनट पर थोटाडा के पास हुआ।

पुलिस ने बताया कि उन्होंने मृतक की पहचान कर ली है लेकिन परिवार द्वारा पुष्टि किए जाने के बाद ही जानकारी दी जा सकेगी। पुलिस ने कहा, ''बस में 28 यात्री सवार थे। बस सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। घायलों को नजदीक के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।''

पुलिस ने बताया कि एक महिला को गंभीर चोटें आई हैं जिसका इलाज चल रहा है। अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। बस कर्नाटक के मनिपाल से चली थी और केरल के पथनमथिट्टा जिले की ओर जा रही थी। ट्रक में मछलियां लदी हुई थीं।