महाराष्ट्र: शरद पवार को जान से मारने की धमकी देने के मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार

Rozanaspokesman

राज्य

आरोपी सागर बर्वे एक निजी कंपनी में काम करता है।

Maharashtra: Man arrested for threatening to kill Sharad Pawar

मुंबई:  राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (रांकापा) के प्रमुख शरद पवार को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुणे से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने  जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी सागर बर्वे एक निजी कंपनी में काम करता है।

उन्होंने कहा, ‘‘ मामले की जांच कर रही मुंबई अपराध शाखा बर्वे को मुंबई लेकर आई। शहर में उसे एक अदालत के समक्ष पेश किया गया, जिसने उसे मंगलवार तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।’’

गौरतलब है कि राकांपा ने नौ जून को दावा किया था कि पार्टी अध्यक्ष पवार (82) को सोशल मीडिया पर एक धमकी भरा संदेश मिला, जिसमें लिखा था ‘‘ जल्द ही उनका (नरेन्द्र) दाभोलकर जैसा हश्र होगा।’’ अंधविश्वास के खिलाफ लड़ने वाले नरेन्द्र दाभोलकर की 20 अगस्त 2013 को पुणे में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।