Mohan Majhi Oath Taking Ceremony: ओडिशा के नए CM होंगे Mohan Majhi, आज होगा शपथ ग्रहण समारोह

राज्य

ओडिशा में मुख्यमंत्री शपथग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत बीजेपी अलाकमान के नेता मौजूद रहेंगे।

Mohan Majhi Oath Taking Ceremony News In Hindi

Mohan Majhi Oath Taking Ceremony News In Hindi: केंद्र की सत्ता में आने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने ओडिशा में भी सरकार बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बीजेपी ने मोहन मांझी को ओडिशा का नया मुख्यमंत्री चुना है। बता दें कि आज यानी बुधवार को मोहन मांझी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वे ओडिशा के 15वें मुख्यमंत्री चुने गए हैं। वहीं इस दौरान सामने आई जानकारी के मुताबिक ओडिशा में मुख्यमंत्री शपथग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत बीजेपी अलाकमान के नेता मौजूद रहेंगे।

बता दें कि उड़ीसा में भी बीजेपी ने एक मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्री का फॉर्मूला लागू किया है। ओडिशा में दो उप मुख्यमंत्री होंगे, जिनमें से एक महिला हैं। पार्वती परिदा और केवी सिंह देव राज्य के उपमुख्यमंत्री होंगे।

ओडिशा में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने बहुमत का जादुई आंकड़ा हासिल कर लिया और नवीन पटनायक की बीजू जनता दल को सत्ता से बाहर कर दिया। नवीन पटनायक 2000 से 2024 तक लगातार राज्य के मुख्यमंत्री रहे। वह इस पद पर 24 साल 98 दिन तक रहे। हालिया चुनाव में सफलता मिलने के बाद अब बीजेपी ने मोहन मांझी को मुख्यमंत्री चुना है।इसके साथ ही राज्य को करीब ढाई दशक बाद नया मुख्यमंत्री मिला।

मोहन मांझी दलित समुदाय से आते हैं और उन्हें मुख्यमंत्री बनाकर बीजेपी ने इस समुदाय में अपनी पकड़ मजबूत करने की दिशा में भी कदम उठाया है। मांझी ने ओडिशा की क्योंझर सीट से विधानसभा चुनाव जीता और यह सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। उन्होंने इस सीट से बीजू जनता दल की नीना मांझी को 11 हजार 577 वोटों से हराया। 52 साल के मांझी चार बार विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं।

(For more news apart from Mohan Majhi Oath Taking Ceremony Latest News in Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)