सीमा शुल्क विभाग ने कोलकाता हवाई अड्डे से एक किलोग्राम सोना किया जब्त

Rozanaspokesman

शुक्रवार रात को ही अन्य यात्री के पास से 542 ग्राम सोना जब्त किया गया।

सांकेतिक फोटो

कोलकाता: सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने पश्चिम बंगाल में कोलकाता अंतरराष्ट्रीय हवाई पर दो यात्रियों के पास से लगभग एक किलोग्राम सोना ज़ब्त किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि सीमा शुल्क विभाग की हवाई खुफिया शाखा के अधिकारियों ने बैंकॉक से लौटी एक महिला यात्री को शुक्रवार रात को रोका। उन्होंने कहा कि उसके पास से करीब 449 ग्राम सोना बरामद किया गया जिसकी बाजार में कीमत 26 लाख रुपये से ज्यादा है।.

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार रात को ही अन्य यात्री के पास से 542 ग्राम सोना जब्त किया गया। उन्होंने कहा कि यह यात्री अबू धाबी से लौटा था और उसके पास से मिले सोने का बाजार मूल्य 29 लाख रुपये से ज्यादा है।