नीतीश कुमार और JDU की 2024 में हो जायेगा सफाया : सत्यानंद शर्मा

Rozanaspokesman

राज्य

सत्यानंद शर्मा एवं युवा लोजपा के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार पासवान ने कहा कि चिराग पासवान ने JDU और नीतीश कुमार का राजनैतिक रूप से कमर तोड़ दिया है

Nitish Kumar and JDU will be wiped out in 2024: Satyanand Sharma

पटना,(संवाददाता): लोजपा-(रा) के राष्ट्रीय महासचिव डॉ.सत्यानंद शर्मा एवं युवा लोजपा के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार पासवान ने कहा कि चिराग पासवान ने जनता दल (यूनाइटेड) और नीतीश कुमार का राजनैतिक रूप से कमर तोड़ दिया है। नीतीश कुमार और जनता दल(यूनाइटेड) जितना प्लानिंग कर लें 2024-2025 में इनका सफाया हो जायेगा। नीतीश कुमार का सोशल इजीनियरिंग फेल हो गया है। इनका आधार वोट समाप्त हो गया है। बिहार का दलित अतिपिछड़ा वोट बैंक तेजी से चिराग पासवान के साथ जुड़ गया है। आगे इन नेताओं ने कहा कि चिराग मॉडल का ही कमाल था कि 2020 में जदयू और नीतीश कुमार तीसरें नम्बर की पार्टी बन गई। 2022 के उपचुनाव में चिराग मॉडल ने नीतीश कुमार को चारों खाने चित-कर दिया।

 आगे इन नेताओं ने बताया कि लोजपा-(रा) ने मिशन 2024-2025 के लिए काम शुरू कर दिया है। पार्टी ने जाति नही बिहार और बिहारी के विकास का मुद्दा बनाया है। बिहार फस्ट और बिहारी फस्ट के विजन डॉक्युमेंट पर गांव और गरीबों के बीच तेजी से काम कर रही है। लक्ष्य नीतीश मुक्त बिहार बनाने का है। आज बिहार बदहाल हो गया है।चारों तरफ अपराध और भ्रष्टाचार का जाल बिछ गया है। हत्या, लूट,डकैती, अपरहण और बलात्कार की घटनाएं तेजी से बढ़ता जा रहा है। अपराधियों को सरकार संरक्षण दे रही है। महिलायें जिंदा जलायी जा रही है। राज्य में न सिर्फ अपराधी बेख़ौफ हो गए है बल्कि माफिया राज चल रहा है। बालू माफिया, शराब माफिया और भूमि माफिया संगठित रूप से लगातार पुलिस बल-पर हमला कर रहें है।

  इन सब सवालों को लेकर पार्टी के कार्यकर्ता और नेता गांव-गांव जन-जागरण अभियान चला रहें है।