राष्ट्रपति मुर्मू 21 फरवरी को अरूणाचल प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र को करेंगी संबोधित

Rozanaspokesman

राज्य

राष्ट्रपति का पदभार ग्रहण करने के बाद द्रौपदी मुर्मू की यह पहली अरूणाचल प्रदेश यात्रा होगी।

President Murmu to address special session of Arunachal Pradesh Legislative Assembly on February 21

ईटानगर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 20 फरवरी को अरूणाचल प्रदेश के स्थापना दिवस पर एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी और 21 फरवरी को राज्य विधानसभा के एक विशेष सत्र को संबोधित करेंगी। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।.

राष्ट्रपति का पदभार ग्रहण करने के बाद द्रौपदी मुर्मू की यह पहली अरूणाचल प्रदेश यात्रा होगी। विधानसभा के सचिव के हाबुंग ने बताया कि राष्ट्रपति मुर्मू 21 फरवरी को राज्यपाल ब्रिगेडियर (सेवानिवृत) डा. बी डी मिस्रा द्वारा बुलाए गए राज्य विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति मुर्मू 20 फरवरी को अरूणाचल प्रदेश के 37वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगी।