मुंबई -गोवा मार्ग पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का परीक्षण परिचालन शुरू

Rozanaspokesman

राज्य

फिलहाल वित्तीय राजधानी मुंबई और अहमदाबाद, सोलापुर एवं शिरडी के बीच तीन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलती हैं।

फोटो साभार- PTI

मुंबई : मुंबई-गोवा मार्ग पर वंदे भारत एक्सप्रेस का परीक्षण परिचालन मंगलवार को शुरू हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एक सौ अस्सी किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने में सक्षम वंदे भारत रैक सुबह साढ़े पांच बजे मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल (सीएसएमटी) से रवाना हुआ और 12 बजकर 50 मिनट पर गोवा के मडगांव स्टेशन पहुंचा। यही रैक करीब सवा एक बजे मडगांव से चला और उसके देर शाम तक सीएसएमटी पहुंचने की संभावना है।

अधिकारियों ने बताया कि यह परीक्षण सीएसएमटी-शिरडी वंदे भारत एक्सप्रेस के रैक का उपयोग करके किया गया जो मंगलवार को नहीं चलती है। फिलहाल वित्तीय राजधानी मुंबई और अहमदाबाद, सोलापुर एवं शिरडी के बीच तीन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलती हैं।

अधिकारियों ने बताया कि रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी लोकप्रिय मुंबई -गोवा मार्ग पर वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की संभावनाएं तलाश रहे हैं क्योंकि इस मार्ग पर साल भर बहुत भीड़भाड़ रहती है।.