मिजोरम को भारत के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाले NH-6 पर भूस्खलन

Rozanaspokesman

भारी बारिश के कारण यह भूस्खलन आइजोल के पश्चिमी बाहरी क्षेत्र में हंथर इलाके में हुआ।

Representative pic

आइजोल: मिजोरम को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-6 पर भूस्खलन हुआ। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारी बारिश के कारण यह भूस्खलन आइजोल के पश्चिमी बाहरी क्षेत्र में हंथर इलाके में हुआ।

घटना में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग के उक्त हिस्से से मलबा हटाने का काम जारी है।. पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश के कारण राज्य के कई हिस्सों में भूस्खलन हुआ है।