नवी मुंबई में 11 साल की बेटी की पिटाई के आरोप में महिला पर मामला दर्ज

Rozanaspokesman

राज्य

यह घटना 26 सितंबर को नेरुल इलाके में हुई तथा घटना में लड़की घायल हो गई।

photo

New Delhi: महाराष्ट्र के नवी मुंबई में एक महिला ने अपनी 11 साल की बेटी की बेरहमी से पिटाई कर दी क्योंकि  उसने अपने भाई-बहनों का ख्याल नहीं रखा. वहीं अब पुलिस ने मां के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

 यह घटना 26 सितंबर को नेरुल इलाके में हुई तथा घटना में लड़की घायल हो गई। 30 वर्षीय आरोपी महिला घरेलू सहायिका के रूप में काम करती है।

नेरुल पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि एक महिला कांस्टेबल की शिकायत तथा उल्हासनगर में बाल कल्याण समिति के आदेशानुसार सोमवार को आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला पर किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम-2015 के प्रावधानों के तहत आरोप लगाया गया है।