Jharkhnad News: प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने बाबूलाल मरांडी पर किया पलटवार, कहा- दाल नहीं गलने वाली...

राज्य

न्होंने कहा कि देश की जनता को 15 लाख देने का झांसा देकर भाजपा ने 10 वर्षों तक इस देश में शासन किया।

Jharkhnad News: State Congress spokesperson Sonal Shanti hit back at Babulal Marandi, said- pulses will not melt...

Jharkhnad News: रांची- मोदी के नाम पर हैसियत बढ़ने और किस्मत चमकने का सपना देख रहे भाजपा और बाबूलाल मरांडी को झारखंड की जनता ने जमीन पर ला पटका। 10 वर्षों से बहुमत की सरकार चलाने वाली भाजपा 38 दलों के साथ गठबंधन की सरकार चलाने में पस्त है और बाबूलाल मरांडी बातें कांग्रेस की हैसियत की कर रहे हैं।

 उक्त पलटवार प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने बाबूलाल मरांडी के जवाब में किया। उन्होंने कहा कि देश की जनता को 15 लाख देने का झांसा देकर भाजपा ने 10 वर्षों तक इस देश में शासन किया। उनके आका मोदी जी ने देश में उद्योगपतियों और अधिकारियों के संगठित समूह को संरक्षण प्रदान कर तानाशाही रवैये से शासन किया जिसका जवाब जनता ने दिया और उन्हें घुटनों पर ला दिया और उन्हें संविधान के ताकत की पहचान करा दी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के मुद्दों की बात करती है और जनता ने पूरे चुनाव में सारी बातों को देखा सुना और फैसला किया। लोकसभा चुनाव में नफरती भाषणों का दौर प्रधानमंत्री मोदी द्वारा चलाया गया, संविधान बदलने के नाम पर वोट भाजपा के नेताओं ने मांगा, ओबीसी आरक्षण और जातिगत जनगणना के नाम पर भाजपा चुप्पी साधे रही, जनता ने उनके मंशो को समझ लिया था। भाजपा हमेशा एक छुपे एजेंडे पर काम करती है उसके नेताओं के साथ "मुख में राम और बगल में छुरी" वाली कहावत सार्थक सिद्ध होती है।
उन्होंने कहा कि जनता समझ रही थी कि भाजपा फिर अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए चुनाव में धर्म का व्यापार करने में लगी है इसलिए सिर्फ अयोध्या ही नहीं बल्कि पूरे देश की जनता ने चुनाव में धर्म के प्रवेश को बंद कर मूल मुद्दों को सामने रखा जिसके कारण भाजपा की इतनी बुरी हालत हो गई है।

उन्होंने कहा जनता ने कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की बातों और घोषणाओं पर पूरा भरोसा जताया लेकिन हम चंद कदम पीछे रह गए। जनमत का सम्मान है, संसद में जनता की आवाज इंडिया गठबंधन के सांसद मजबूती से बनेंगें। तानाशाह के फैसले अब लागू नहीं होंगे। "मजबूर सरकार के सामने मजबूत विपक्ष" है। झारखंड में बाबूलाल मरांडी की दाल गलने वाली नहीं है। आदिवासी समुदाय ने इन्हें सिरे से खारिज कर दिया है,जिसकी टीस इन्हें चैन से सोने नहीं दे रही।

(For more news apart from Jharkhnad News: State Congress spokesperson Sonal Shanti hit back at Babulal Marandi, said- pulses will not melt..., stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)