सी. वी. आनंद बोस पश्चिम बंगाल के राज्यपाल नियुक्त किये गये

Rozanaspokesman

राज्य

बोस केरल कैडर के 1977 बैच के (सेवानिवृत्त) भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी हैं।

C. V. Anand Bose appointed Governor of West Bengal

New Delhi :  सी. वी. आनंद बोस (71) को बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल नियुक्त किया गया। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है।

बोस केरल कैडर के 1977 बैच के (सेवानिवृत्त) भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी हैं। उन्होंने 2011 में सेवानिवृत्त होने से पहले यहां राष्ट्रीय संग्रहालय में एक प्रशासक के रूप में कार्य किया था।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि उनकी नियुक्ति उनके पदभार ग्रहण करने की तारीख से प्रभावी होगी। इसमें कहा गया है कि राष्ट्रपति ने डॉ सी. वी. आनंद बोस को पश्चिम बंगाल का नियमित राज्यपाल नियुक्त किया है।

मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन इस साल जुलाई में जगदीप धनखड़ को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) द्वारा उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में नामित किए जाने के बाद से पश्चिम बंगाल का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे।

बोस ने अपने कैडर राज्य केरल और केंद्र दोनों में अलग-अलग पदों पर काम किया है।