मुंबई और उपनगरीय शहरों में बेमौसम बारिश, परिवहन सेवाएं प्रभावित नहीं

Rozanaspokesman

रेलवे प्राधिकारियों ने बताया कि शहर में रेल सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं।

Unseasonal rains lash Mumbai and suburban cities, transport services not affected

मुंबई : मुंबई और उपनगरीय शहरों में मंगलवार को सुबह बेमौसम बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई।  जल भराव की भी समस्या हुई है लेकिन लोकल ट्रेन और बसों जैसी परिवहन सेवाएं बारिश से अप्रभावित हैं। ठाणे, मीरा-भायंदर और वसई-विरार जैसे उपनगरीय शहरों में भी सुबह भारी बारिश हुई।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बारिश का कारण पश्चिमी हवा और अरब सागर से आने वाली नमी को बताया है। आम तौर पर मुंबई में मार्च में बारिश नहीं होती है। मुंबई शहर और उपनगरों के कुछ हिस्सों में सुबह सात बजे से आठ बजे के बीच 20-25 मिमी बारिश दर्ज की गई।

अधिकारियों ने बताया कि सार्वजनिक परिवहन सेवाएं जैसे रेलवे और बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) की सेवाएं बारिश से बेअसर रहीं। नगर निकाय ने बताया कि बेस्ट की बसों की आवाजाही सामान्य है और बारिश तथा जलभराव के कारण शहर में कहीं भी बसों के मार्ग में परिवर्तन नहीं किया गया है। रेलवे प्राधिकारियों ने बताया कि शहर में रेल सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं।