Anna Hazare on Cm Kejriwal news: केजरीवाल की गिरफ्तारी पर अन्ना हजारे का बयान, बोले उनके अपने कर्मों के कारण

Rozanaspokesman

अरविंद केजरीवाल 2011 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार के कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ अन्ना आंदोलन में शामिल हुए थे।

Anna Hazare's statement on Kejriwal's arrest, said due to his own deeds news in hindi

Anna Hazare on Cm Kejriwal news in hindi: सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने शुक्रवार को अरविंद केजरीवाल के 'शराब नीति बनाने' पर नाराजगी व्यक्त की और कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी 'उनके अपने कर्मों के कारण' है।

हजारे ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी "उनके अपने कर्मों का परिणाम" थी। भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन में एक प्रमुख व्यक्ति रहे हजारे ने 2011 में नई दिल्ली और अन्य स्थानों पर इंडिया अगेंस्ट करप्शन (आईएसी) के लंबे आंदोलन के दौरान अरविंद केजरीवाल के साथ अपने पुराने जुड़ाव को याद किया।

अन्ना हजारे ने अहमदनगर में कहा, "मैं इस बात से बहुत परेशान हूं कि अरविंद केजरीवाल, जो मेरे साथ काम करते थे, शराब के खिलाफ आवाज उठाते थे, अब शराब नीतियां बना रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी उनके अपने कर्मों के कारण हुई है।"

गौर हो कि अरविंद केजरीवाल 2011 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार के कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ अन्ना आंदोलन में शामिल हुए थे। जिसके बाद उन्होंने प्रसिद्धि हासिल की और 2012 में अपनी खुद की राजनीतिक पार्टी बनाई और मुख्यमंत्री पद के लिए चुनाव लड़ा। जिसके बाद वे लगातार लोकप्रियता के साथ लोगों के लिए काम कर रहे है।

(For more news apart from Anna Hazare's statement on Kejriwal's arrest, said due to his own deeds news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)