महाराष्ट्र: चरित्र पर शक के कारण बेटे ने कुल्हाड़ी से मारकर की मां की हत्या

Rozanaspokesman

राज्य

पुलिस के अनुसार लड़के को अपनी मां के चरित्र पर शक था. जिसके कारण उसने अपनी मां की  हत्या कर दी. 

Photo

पालघर: महाराष्ट्र के पालघर से अक बड़ी खबर सामने आई है. जिले में 17 वर्षीय एक लड़के ने अपनी मां की कुल्हाड़ी से मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार लड़के को अपनी मां के चरित्र पर शक था. जिसके कारण उसने अपनी मां की  हत्या कर दी. 

पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार और सोमवार की मध्य रात्रि को वसई बस्ती के पैरोल इलाके में हुई। मांडवी पुलिस थाने के निरीक्षक अशोक कांबले ने बताया कि लड़के को अपनी मां सोनाली गोगरा (35) के चरित्र पर संदेह था और इसको लेकर अक्सर दोनों के बीच झगड़े होते थे। रविवार की रात जब लड़का खाना खा रहा था तो उसने देखा कि उसकी मां मोबाइल फोन पर किसी को मैसेज कर रही है। मैसेज करते देख लड़का नाराज हो गया और उसने एक कुल्हाड़ी निकाली और अपनी मां पर कथित तौर पर वार कर दिया। जब यह घटना हुई तब परिवार के अन्य सदस्य घर में मौजूद नहीं थे।

गंभीर रूप से घायल महिला को भिवंडी के इंदिरा गांधी मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसकी तलाश की जा रही है।