मुंबई के घाटकोपर में गिरा दो मंजिला मकान, चार घायल

Rozanaspokesman

राज्य

घटना सुबह आठ बजकर करीब 30 मिनट पर हुई।

Two-storey house collapses in Mumbai's Ghatkopar, four injured

मुंबई:  मुंबई के घाटकोपर इलाके में सोमवार को दो मंजिला मकान ढह गया. जिससे चार लोग घायल हो गए। यह घटना उपनगर घाटकोपर की रमाबाई आंबेडकर कॉलोनी स्थित एक चॉल में सुबह आठ बजकर करीब 30 मिनट पर हुई।

मकान साथ बने एक कमरे पर गिर गया जिससे चार लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत नजदीकी राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया।  डॉक्टरों ने बताया कि घायलों की हालत स्थिर है। नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार, बीते 24 घंटे में शहर और उसके उपनगरों में मध्यम से भारी बारिश हुई है।