Congress MP Passed Away: कांग्रेस सांसद का निधन, कई दिनों से थे बीमार

राज्य

15 दिन पहले सांस लेने में तकलीफ के चलते उन्हें नांदेड़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Congress MP passes away, was ill for several days news in hindi

Congress MP Passed Away News In Hindi: महाराष्ट्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। नांदेड़ से सांसद वसंतराव चव्हाण का निधन हो गया है। बसंतराव चव्हाण कांग्रेस पार्टी के टिकट पर सांसद थे। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से बीमार थे। वसंत चव्हाण 70 साल के थे। 15 दिन पहले सांस लेने में तकलीफ के चलते उन्हें नांदेड़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ दिनों के बाद उन्हें हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के मुताबिक, चव्हाण को लीवर में संक्रमण के कारण नांदेड़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां सांस लेने में दिक्कत हो रही थी और उनका ब्लड प्रेशर भी कम था। वसंत चव्हाण ने आज सुबह करीब 3 बजे अंतिम सांस ली।

आपको बता दें कि वसंत चव्हाण का पार्थिव शरीर शाम तक उनके गांव लाया जाएगा। आपको बता दें कि वसंत चव्हाण को आम लोगों का नेता कहा जाता था। वसंत चव्हाण के दुखद निधन पर अशोक चव्हाण, नेता प्रतिपक्ष विजय वडेतिवार समेत कई नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।

वसंत चव्हाण महाराष्ट्र के मराठवाड़ा के एक प्रमुख कांग्रेस नेता थे। वसंत चव्हाण भी विधायक थे। 69 साल की उम्र में उन्होंने 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। वसंत चव्हाण ने 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के वरिष्ठ नेता प्रतापराव चिखलीकर को हराया था। आपको बता दें कि वसंत चव्हाण को राजनीति का जाइंट किलर भी कहा जाता था।

(For more news apart from Congress MP passes away, was ill for several days news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)