Heavy Rain In Mizoram News:मिजोरम में बारिश का कहर, पत्थर की खदान ढहने से 10 लोगों की मौत

राज्य

घटना सुबह करीब छह बजे आइजोल शहर के दक्षिणी बाहरी इलाके में मेलथुम और हिलीमेन के बीच हुई।

Heavy Rain In Mizoram, 10 people died due to stone mine collapse news in hindi

Heavy Rain In Mizoram News in hindi:मिजोरम में चक्रवात रेमल के प्रभाव से लगातार लोगों की परेशानियां बढ़ती नजर आ रही हैं। वहीं मंगलवार सुबह बारिश के बीच मिजोरम के आइजोल जिले में एक पत्थर की खदान ढहने से दस लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लापता हैं।

वहीं लगातार हो रही बारिश की वजह से लोगों को बेहद ही परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं जानकारी के मुताबिक घटना सुबह करीब छह बजे आइजोल शहर के दक्षिणी बाहरी इलाके में मेलथुम और हिलीमेन के बीच हुई।

वहीं हादसे के बाद मामले में मीडिया को पुलिस महानिदेशक द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक अब तक दस शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि कई अन्य अभी भी मलबे में फंसे हुए हैं। उन्होंने कहा, मलबे में फंसे लोगों को बचाने के लिए सभी प्रयास जारी हैं। हालांकि, भारी बारिश के कारण अभियान प्रभावित हो रहा है।

गौर हो कि इस आपदा के बाद मुख्यमंत्री लालदूहोमा ने स्थिति का जायजा लेने के लिए गृह मंत्री के. सपदांगा, मुख्य सचिव रेणु शर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक आपात बैठक बुलाई।

बारिश के कारण सभी स्कूल बंद कर दिए गए तथा आवश्यक सेवाएं प्रदान करने वाले कर्मचारियों को छोड़कर सभी सरकारी कर्मचारियों को घर से काम करने को कहा गया है।

(For more news apart from Heavy Rain In Mizoram, 10 people died due to stone mine collapse News in Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)