नोएडा : गोवंश की तस्करी के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

Rozanaspokesman

राज्य

पुलिस ने गोवंश तस्करी और पशु क्रूरता के आरोप में कैंटर में सवार मुन्नालाल तथा पवन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता....

Noida: Two people arrested for smuggling cattle

नोएडा (उप्र) :  बादलपुर थाना क्षेत्र में गोवंश की तस्करी करने और पशुओं से क्रूरता के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार लोगों के पास से एक कैंटर बरामद हुआ है जिसमें आठ गाएं, दो बछिया और एक बछड़ा था।

बादलपुर के थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि एक सूचना के आधार पर पुलिस ने एक कैंटर को जांच के लिए रोका था। जांच के दौरान कैंटर में आठ गाएं, दो बछिया और एक बछड़ा मिला।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने गोवंश तस्करी और पशु क्रूरता के आरोप में कैंटर में सवार मुन्नालाल तथा पवन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।