Maharashtra News: पीएम मोदी ने पालघर में रखी भारत के सबसे बड़े गहरे पानी के बंदरगाह 'वधवन' की आधारशिला

राज्य

76,000 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली वधवन परियोजना का उद्देश्य एक अत्याधुनिक समुद्री प्रवेश द्वार बनाना है,

PM Modi, foundation stone of India largest deep water port 'Vadhwan' in Palghar news

Maharashtra Vadhwan News In Hindi:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के पालघर में वधवन बंदरगाह परियोजना की आधारशिला रखी। जिले के दहानू कस्बे के पास स्थित वधवन भारत के सबसे बड़े गहरे पानी वाले बंदरगाहों में से एक होगा।

76,000 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली वधवन परियोजना का उद्देश्य एक अत्याधुनिक समुद्री प्रवेश द्वार बनाना है, जिससे भारत की व्यापार क्षमताओं में वृद्धि होने की उम्मीद है।

बंदरगाह के अलावा, पीएम मोदी ने लगभग ₹1,560 करोड़ की लागत वाली 218 मत्स्य पालन परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया, जिसका उद्देश्य देश भर में मत्स्य पालन क्षेत्र के बुनियादी ढांचे और उत्पादकता को उन्नत करना है। इन पहलों से पाँच लाख से ज़्यादा रोज़गार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इन विकास परियोजनाओं को विकसित महाराष्ट्र के लिए ऐतिहासिक प्रयास के रूप में याद किया जाएगा।

उन्होंने कहा, "भारत की विकास यात्रा के लिए यह बहुत बड़ा दिन है। विकसित महाराष्ट्र, विकसित भारत के संकल्प का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसलिए, चाहे पिछले 10 साल हों या अब मेरी सरकार का तीसरा कार्यकाल, महाराष्ट्र के लिए लगातार बड़े फैसले लिए गए हैं। महाराष्ट्र के पास विकास के लिए आवश्यक शक्ति और संसाधन हैं। आज वधावन पोर्ट की आधारशिला रखी गई है और इस पर 76,000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह देश का सबसे बड़ा कंटेनर पोर्ट होगा।"

प्रधानमंत्री ने सिंधुदुर्ग हादसे पर की टिप्पणी 

प्रधानमंत्री मोदी ने उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए सिंधुदुर्ग के राजकोट किले में छत्रपति शिवाजी महाराज की 35 फुट ऊंची प्रतिमा के गिरने की घटना का जिक्र किया और दुर्भाग्यपूर्ण घटना के लिए माफी मांगी।

(For more news apart from PM Modi, foundation stone of India largest deep water port 'Vadhwan' in Palghar news In hindi, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)