बंगाल विधानसभा में मणिपुर हालात पर चर्चा, प्रस्ताव किया गया पेश

Rozanaspokesman

राज्य

राज्य के संसदीय कार्य मंत्री सोवनदेब चट्टोपाध्याय ने सदन में प्रस्ताव पेश किया।

Bengal Assembly( File photo)

कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा में मणिपुर में हुई हिंसा पर चर्चा और उसकी निंदा के लिए सोमवार को एक प्रस्ताव पेश किया गया। पूर्वोत्तर राज्य में हुई हिंसा में 160 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। राज्य के संसदीय कार्य मंत्री सोवनदेब चट्टोपाध्याय ने सदन में प्रस्ताव पेश किया।

उन्होंने सदन में कहा, ''मणिपुर में बीते तीन महीनों से हो रही हिंसा ने न सिर्फ मणिपुर राज्य बल्कि पूरे राष्ट्र की छवि को भी गंभीर रूप से प्रभावित किया है।''

इस प्रस्ताव पर एक घंटे से भी ज्यादा समय तक चर्चा हो सकती है क्योंकि नेता प्रतिपक्ष सुवेन्दु अधकारी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस प्रस्ताव पर चर्चा के मुख्य वक्ता हैं।