Kerala Landslide Update: भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 132 हुई, कई लोगों के अब भी फंसे होने की आशंका

Rozanaspokesman

वहीं 200 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

Kerala's Wayanad landslide Death toll rises to 132

Kerala's Wayanad landslide News: केरल के वायनाड जिले में भूस्खलन की घटनाओं में मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 132 हो गई है, वहीं 200 से अधिक लोग घायल हुए हैं। बता दें कि मृतक संख्या और बढ़ने की आशंका है। बचावकर्मी मलबे में दबे लोगों की तलाश में जुटे हैं.

आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि भूस्खलन के बाद मुंडक्कई और चूरलमाला इलाकों में 180 से अधिक लोग लापता हैं और 300 से ज्यादा मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। सेना, नौसेना और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के बचाव दल मलबे में दबे लोगों की तलाश कर रहे हैं।

भूस्खलन की घटनाएं मंगलवार को तड़के दो बजे से चार बजे के बीच हुईं, जिससे अपने घरों में सो रहे लोगों को बचने का मौका नहीं मिल पाया।

वायनाड जिला प्रशासन की ओर से मंगलवार देर रात जारी आंकड़ों के अनुसार, नीलमबुर और मेप्पडी से करीब 30 मानव अंग भी बरामद किए गए हैं।

मृतकों में महिलाएं, बुजुर्ग व्यक्ति और बच्चे भी शामिल थे, या तो बह गए या मलबे में कुचल गए क्योंकि भूस्खलन के कारण कई घर मलबे में तब्दील हो गए। कई शव दूर-दराज के स्थानों से बरामद किए गए, कुछ शव मलप्पुरम जिले के नीलांबुर के पास पोथुकल में लगभग 40 किलोमीटर दूर से भी बरामद किए गए। कई शव बिखरी हुई हालत में थे और शरीर के कई हिस्सों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है.

मेप्पडी में पुथुमाला, जहां अगस्त 2019 में भूस्खलन हुआ था, जिसमें 17 लोगों की जान चली गई थी, चूरलमाला से मुश्किल से दो किलोमीटर दूर है।


(For More News Apart from Kerala's Wayanad landslide Death toll rises to 132 news in hindi, Stay Tuned To Rozana Spokesman)