खबरे |

खबरे |

World Environment Day: खास है इस साल का थीम, जानें कब मनाया गया पहला विश्व पर्यावरण दिवस
Published : Jun 5, 2023, 11:25 am IST
Updated : Jun 5, 2023, 11:25 am IST
SHARE ARTICLE
World Environment Day
World Environment Day

राष्ट्रपति ने लोगों से दैनिक गतिविधियां पर्यावरण अनुकूल बनाने का आग्रह किया

New Delhi: हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है ताकि पर्यावरण से जुड़ी समस्याओं के बारे में लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाई जा सके और  हम भविष्य में आने वाले खतरे को जान सके और आने वाली पीढ़ी को बड़ी समस्याओं से बचाने के लिए हल निकल सके।  इसके लिए पहला कदम यही होना चाहिए कि हर व्यक्ति पर्यावरण के देखभाल को अपना फर्ज समझे। 

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने साल 1972 में विश्व पर्यावरण दिवस की शुरुआत की थी। पहला विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून, 1974 को आयोजित किया गया, जिसके बाद से यह एक प्रमुख वैश्विक कार्यक्रम बन गया है। पर्यावरण के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है, जो व्यक्तिगत, समुदाय और वैश्विक स्तर पर कार्रवाई को प्रोत्साहित करने के लिए महत्वपूर्ण कदम है।

हर साल विश्व पर्यावरण दिवस मनाने के लिए एक अलग थीम चुनी जाती है, जिसका विषय पर्यावरणीय समस्याओं के विभिन्न पहलुओं पर ध्यान आकर्षित करने में मदद करता है। और अगर बात अस साल की थीम की करे तो इस साल की थीम का नाम है "Beat Plastic Pollution"  हम सभी जानते है कि प्लास्टिक का इस्तेमाल इस वक्त पर्यावरण के लिए बेहद हानिकारक है और हमें इसके इस्तेमाल को रोकने पर ध्यान देना चाहिए। 

राष्ट्रपति मुर्मू ने लोगों से की आग्रह

 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लोगों से स्वच्छ, जैव विविधता से भरपूर तथा सुंदर ग्रह के लिए अपनी दैनिक गतिविधियों को पर्यावरण के अनुकूल बनाने का आग्रह किया। राष्ट्रपति मुर्मू ने आज विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर लोगों से यह आग्रह किया। पांच जून विश्व पर्यावरण दिवस के तौर पर मनाया जाता है।

राष्ट्रपति मुर्मू फिलहाल सूरीनाम और सर्बिया की यात्रा पर हैं।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ इस विश्व पर्यावरण दिवस पर आइए हम खुद को याद दिलाएं कि हम धरती माता की संताने हैं। अब हमारी बारी है कि हम उस प्रकृति को कुछ लौटाएं, जो हमेशा हमारी जरूरतों और मांगों को पूरा करती है। आइए हम रोजमर्रा के जीवन की गतिविधियों को पर्यावरण के अनुकूल बनाएं और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, जैव विविधता से भरपूर तथा सुंदर ग्रह भेंट में दें। आइए मिलकर एक हरा-भरा भविष्य बनाएं।

विश्व पर्यावरण दिवस इस बात की भी याद दिलाता है कि आज की पीढ़ी को आने वाली जनरेशन के लिए पर्यावरण को संरक्षित और संरक्षित करना कितना महत्वपूर्ण है। 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM