खबरे |

खबरे |

NIA ने कर्नाटक में PFI से संबंधित 16 परिसरों पर छापे मारे
Published : May 31, 2023, 4:58 pm IST
Updated : May 31, 2023, 4:58 pm IST
SHARE ARTICLE
NIA raids 16 premises related to PFI in Karnataka
NIA raids 16 premises related to PFI in Karnataka

सूत्रों ने बताया कि मंगलुरु के साथ साथ बंतवाल, उप्पिनंगडी, वेनूर और बेलथांगडी में छापेमारी की गई।

मंगलुरु (कर्नाटक) : आतंकी वित्तपोषण से संबंधित जारी जांच के तहत राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने बुधवार सुबह कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के सदस्यों से जुड़े 16 परिसरों पर छापेमारी की। ये संपत्ति अब प्रतिबंधित पीएफआई से जुड़े सदस्यों से संबंधित है। आतंकवाद से संबंधित गतिविधियों में कट्टरपंथी संगठन की मदद के लिए खाड़ी देशों से कर्नाटक को भेजे गए धन के बारे में मिली खुफिया सूचनाओं के आधार पर ये छापेमारी की गई।

सूत्रों ने बताया कि मंगलुरु के साथ साथ बंतवाल, उप्पिनंगडी, वेनूर और बेलथांगडी में छापेमारी की गई। जिन परिसरों पर छापेमारी की गई उनमें कुछ मकान, दुकानें और एक अस्पताल शामिल है। धन हस्तांतरण से संबंधित डिजिटल साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि एनआई ने 12 जुलाई, 2022 को बिहार में एक रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमले की साजिश को लेकर प्रतिबंधित संगठन के खिलाफ एक मामले सहित आतंकवाद-संबंधी गतिविधियों के लिए धन के स्रोत का पता लगाने के लिए मार्च के आखिर में मंगलुरु में छापेमारी की थी।

Location: India, Karnataka, Mangaluru

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM