खबरे |

खबरे |

परिणीति चोपड़ा ने राघव चड्ढा और अपने रिश्ते से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें साझा की
Published : May 22, 2023, 3:14 pm IST
Updated : May 22, 2023, 3:14 pm IST
SHARE ARTICLE
Parineeti Chopra shares some unheard facts about Raghav Chadha and her relationship
Parineeti Chopra shares some unheard facts about Raghav Chadha and her relationship

परिणीति चोपड़ा जल्द ही इम्तियाज अली की फिल्म ‘चमकीला’ में नजर आएंगी।

मुंबई : अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने सोमवार को कहा कि अपने मंगेतर एवं राजनेता राघव चड्ढा के साथ एक बार जलपान करने के बाद ही उन्हें समझ आ गया था कि यह वही इंसान हैं, जिनका उन्हें इंतजार था।

परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता एवं सांसद राघव चड्ढा ने 13 मई को दिल्ली में एक निजी समारोह में सगाई की थी।. मुंबई में एक साथ नजर आने के बाद मार्च से ही दोनों की शादी को लेकर अटकलें शुरू हो गई थीं।

चोपड़ा ने ट्विटर पर अपने रिश्ते से जुड़ी निजी जानकारी देते हुए लिखा, ‘‘ जब आपको एहसास होता है, आपको पता चल जाता है। एक बार साथ जलपान करने के बाद मुझे पता चल गया था.. यही वह इंसान हैं। बेहतरीन इंसान जिनकी शांत अद्भुत, शांतिमय और प्रेरक अनुभूति होगी। उनके समर्थन, हास्य अंदाज, बुद्धिमता, दोस्ती में बेहद आनंद है। वह मेरी मंजिल हैं।’’ उन्होंने अपनी और राघव चड्ढा की सगाई की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया मंच पर साझा कीं।

अभिनेत्री ने कहा, ‘‘ बचपन में मुझे परियों की कहानियां पसंद थीं और मुझे लगता था कि मेरी परी कथा कैसे शुरू होगी। अब वह शुरू हो गई और जितना मैंने सोचा था उससे बहुत बेहतर है।’’परिणीति चोपड़ा जल्द ही इम्तियाज अली की फिल्म ‘चमकीला’ में नजर आएंगी।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM