खबरे |

खबरे |

IIFA Rocks 2023: ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ को तीन तो ‘भूल भुलैया’ को मिले दो अवॉर्ड
Published : May 27, 2023, 4:21 pm IST
Updated : May 27, 2023, 4:21 pm IST
SHARE ARTICLE
IIFA Rocks 2023
IIFA Rocks 2023

फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली और उत्कर्षिनी वशिष्ठ ने ‘‘गंगूबाई काठियावाड़ी’’ के लिए सर्वश्रेष्ठ पटकथा का पुरस्कार जीता।

अबुधाबी : अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (IIFA ) पुरस्कार की शुरुआत यहां एक समारोह के साथ हुई, जिसमें आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म ‘‘गंगूबाई काठियावाड़ी’’ ने तकनीकी श्रेणियों में तीन पुरस्कार अपने नाम किए। अभिनेता राजकुमार राव और फिल्म निर्माता-कोरियोग्राफर फराह खान ने ‘आईफा रॉक्स’ समारोह की मेजबानी की। इस दौरान छायांकन, पटकथा, संवाद एवं संपादन सहित तकनीकी श्रेणियों के विजेताओं की घोषणा की गई।

फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली और उत्कर्षिनी वशिष्ठ ने ‘‘गंगूबाई काठियावाड़ी’’ के लिए सर्वश्रेष्ठ पटकथा का पुरस्कार जीता। फिल्म को छायांकन और संवाद के लिए भी पुरस्कार से नवाजा गया। बोस्को मार्टिस और सीजर गोंसाल्विस को कार्तिक आर्यन अभिनीत ‘‘भूल भुलैया 2’’ के मुख्य गीत के लिए सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी का पुरस्कार मिला। अनीस बज्मी निर्देशित इस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ साउंड डिजाइन के पुरस्कार से भी नवाजा गया।

अजय देवगन की फिल्म ‘‘दृश्यम 2’’ को सर्वश्रेष्ठ संपादन, जबकि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की ‘‘ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन - शिवा’’ को सर्वश्रेष्ठ ‘स्पेशल इफेक्ट्स’ (विजुअल) के पुरस्कार से नवाजा गया। ऋतिक रोशन और सैफ अली खान अभिनीत फिल्म ‘विक्रम वेधा’ और वासन बाला की ‘‘मोनिका ओ माई डार्लिंग’’ को क्रमश: सर्वश्रेष्ठ ‘बैकग्राउंड स्कोर’ और सर्वश्रेष्ठ ‘साउंड मिक्सिंग’ का पुरस्कार मिला।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM