खबरे |

खबरे |

मनोरंजन इंडस्ट्री को लगा एक और झटका, मलयालम एक्टर कोल्लम सुधी की कार एक्सीडेंट में मौत
Published : Jun 5, 2023, 10:58 am IST
Updated : Jun 5, 2023, 10:58 am IST
SHARE ARTICLE
Malayalam actor Kollam Sudhi dies in a car accident
Malayalam actor Kollam Sudhi dies in a car accident

मलयालम एक्टर कोल्लम सुधी का सड़क हादसे में सोमवार तड़के निधन हो गया। इस दुर्घटना में तीन अन्य कलाकार भी घायल हुए हैं।

केरल: फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है, हालही में  में आदित्य सिंह राजपूत से लेकर वैभवी उपाध्याय सहित कई स्टार्स की अलग-अलग कारणों से हुई मौत ने सभी को झटका दिया था। वहीं अब मलयालम एक्टर कोल्लम सुधी का सड़क हादसे में सोमवार तड़के निधन हो गया। इस दुर्घटना में तीन अन्य कलाकार भी घायल हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 39 साल के Kollam Sudhi की कार का त्रिशूर के कैपमंगलम में सोमवार तड़के करीब 4:30 बजे एक्सीडेंट हो गया।

पुलिस ने बताया कि कार में सुधी (39), उल्लास अरूर, बीनू आदिमाली और महेश सवार थे, सुबह करीब साढ़े चार बजे कैपामंगलम में कार एक ट्रक से टकरा गई। यह आमने-सामने की टक्कर थी। उन सभी को अस्पताल ले जाया गया। जहां सुधी ने दम तोड़ दिया, अन्य तीन का इलाज जारी है।’’

इस बीच, मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने सुधी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। 

सुधी ने कई धारावाहिकों में हास्य भूमिकाएं निभाई थीं, जिसमें लोगोंने उन्हें खूब पसंद किया था। उन्होंने कुछ फिल्मों में भी काम किया है। कोल्लम सुधी ने 2015 में रिलीज 'कंथारी' के साथ अपनी ऑनस्क्रीन शुरुआत की। उन्हें 'कट्टप्पनयिले ऋत्विक रोशन', 'कुट्टानदन मारप्पा', 'थिएटा रप्पाई', 'वाकाथिरिवु', 'एन इंटरनेशनल लोकल स्टोरी', 'एस्केप', 'केसु ई वेदीन्ते नाधन' और 'स्वर्गथाइल कट्टुरुम्बु' जैसी फिल्मों में देखा गया था।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM