खबरे |

खबरे |

दुखद: नहीं रहे महाभारत के शकुनि मामा गूफी पेंटल, 78 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Published : Jun 5, 2023, 1:23 pm IST
Updated : Jun 5, 2023, 1:23 pm IST
SHARE ARTICLE
Mahabharata's Shakuni Mama Goofy Paintal breathed his last at the age of 78
Mahabharata's Shakuni Mama Goofy Paintal breathed his last at the age of 78

उम्र संबंधी समस्याओं के कारण यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

मुंबई : मनोरंजन जगत से एक और बुरी खबर सामने आई है। सोमवार सुबह टीवी सीरियल महाभारत में शकुनि मामा का किरदार निभाकर घर-घर में लोकप्रिय हुए अभिनेता गूफी पेंटल का निधन हो गया। गूफी पेंटल 79 वर्ष के थे। उन्हें उम्र संबंधी समस्याओं के कारण यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

उनके भतीजे हितेन पेंटल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि ‘ वह नहीं रहे। सुबह नौ बजे अस्पताल में उनका निधन हो गया। उनके दिल ने काम करना बंद कर दिया और नींद में ही उन्होंने अंतिम सांस ली।’’ 

शुक्रवार को एक्टर के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आई थीं। हितेन पेंटल ने बताया था कि अभिनेता उम्र संबंधी परेशानियों से पीड़ित हैं।‘ ‘उन्हें रक्तचाप और हृदय संबंधी समस्या हैं। वह काफी समय से अस्वस्थ हैं। तबीयत ज्यादा बिगड़ने के कारण हमने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। वह सात-आठ दिन से अस्पताल में हैं। शुरू में उनकी हालत गंभीर थी, लेकिन फिलहाल स्थिर है।’’


गूफी पेंटल के टीवी करियर की बात करें तो उन्होंने 1980 के दशक में ‘सुहाग‘, ‘दिल्लगी’, जैसी फिल्में करने के साथ ही ‘सीआईडी’ और ‘हेलो इंस्पेक्टर’ जैसे टेलीविजन धारावाहिक भी किए। हालांकि बी. आर. चोपड़ा की ‘महाभारत’ में शकुनी मामा के उनके किरदार से उन्हें घर-घर में पहचान मिली।

पेंटल के परिवार में उनका बेटा, बहू और पोता हैं। पेंटल का अंतिम संस्कार आज शाम करीब चार बजे उपनगरीय अंधेरी के एक श्मशान घाट में किया जाएगा।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM