खबरे |

खबरे |

गूगल के खिलाफ CCI ने शुरू की जांच, प्लेस्टोर संबंधी पॉलिसी से जुड़ा है मामला
Published : May 13, 2023, 10:11 am IST
Updated : May 13, 2023, 10:11 am IST
SHARE ARTICLE
PHOTO
PHOTO

CCI ने गूगल को कारण बताओ नोटिस जारी कर कुछ बिंदुओं पर जवाब मांगा है।

New Delhi: भारतीय प्रतिस्पर्द्धा आयोग (CCI) ने गूगल की एंड्रॉयड प्लेस्टोर संबंधी नीतियों के बारे में पिछले साल अक्टूबर में दिए गए अपने निर्देश का पालन नहीं करने के आरोप की शुक्रवार से जांच शुरू कर दी।

CCI ने गूगल को कारण बताओ नोटिस जारी कर कुछ बिंदुओं पर जवाब मांगा है। इंटरनेट कंपनी को चार सप्ताह के भीतर जवाब देने को कहा गया है।

सूत्र ने कहा कि सीसीआई के आदेश का पालन नहीं करने को एक गंभीर मामला माना जाता है और अगर इसमें गूगल को दोषी पाया जाता है तो उस पर जुर्माना एवं दंडात्मक कदम उठाए जा सकते हैं।

प्रतिस्पर्द्धा आयोग ने 25 अक्टूबर, 2022 के अपने आदेश में गूगल को एंड्रॉयड के प्लेस्टोर पर अपने दबदबे का  दुरुपयोग करने का दोषी पाने के बाद 936.44 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था। इसके साथ ही उसने गूगल को अनुचित कारोबारी गतिविधियों से दूर रहने को कहा था।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM