खबरे |

खबरे |

Junior Asia Cup Hockey: दक्षिण कोरिया को रौंदकर भारत ने मारी फाइनल में एंट्री
Published : Jun 1, 2023, 12:21 pm IST
Updated : Jun 1, 2023, 12:21 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

धामी बोबी सिंह ने हैट्रिक गोल कर भारत के जीत के अंतर को बढ़ाया। वह ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुने गए। 

सालालाह (ओमान):  भारतीय हॉकी टीम ने बुधवार को यहां दक्षिण कोरिया को एकतरफा मुकाबले में 9-1 से हराकर जूनियर एशिया कप के फाइनल में प्रवेश किया। गुरुवार को होने वाले खिताबी मुकाबले में भारत के सामने मलेशिया और पाकिस्तान के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता की चुनौती होगी।

धामी बोबी सिंह ने हैट्रिक गोल कर भारत के जीत के अंतर को बढ़ाया। वह ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुने गए।  धामी ने 31वें, 39वें और 55वें मिनट में गोल किया तो वहीं लाकरा सुनीत ने 13वें मिनट में भारत का खाता खोला। मैच के 19वें मिनट में हुंदल अरिजीत सिंह ने बढ़त को दोगुना कर दिया। अंगद वीर सिंह और उत्तम सिंह ने क्रमश: 34वें और 38वें मिनट में गोल किया जिससे भारतीय टीम ने तीसरे क्वार्टर के बाद अपनी बढ़त को 6-0 कर ली।

कोरियाई टीम ने हालांकि आखिरी क्वार्टर में बेहतर खेल दिखाया। टीम के लिए इकलौता गोल केओनयोल ह्वांग ने 46वें मिनट में किया। विष्णुकांत सिंह ने 51वें मिनट में भारत की बढ़त को 7-1 कर दिया। इसके दो मिनट बाद धामी ने अपनी हैट्रिक पूरी की और फिर शारदा नंद तिवारी के गोल ने टीम की बड़ी जीत पर मुहर लगा दी।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM

सोनू सूद के लिए फैंस का प्यार देखिए! एक्टर के जन्मदिन पर बनाई खास पेंटिंग

11 Aug 2023 6:56 PM

हिमाचल जाने वाले सावधान! आंख झपकते ही हुआ हादसा, JCB पर गिरी चट्टानें

19 Jul 2023 7:00 PM