खबरे |

खबरे |

एफआईएच 2023 हॉकी विश्व कप ट्रॉफी का दौरा शुरू, CM नवीन पटनायक ने...
Published : Dec 5, 2022, 4:38 pm IST
Updated : Dec 5, 2022, 4:38 pm IST
SHARE ARTICLE
FIH 2023 Hockey World Cup trophy tour begins, CM Naveen Patnaik...
FIH 2023 Hockey World Cup trophy tour begins, CM Naveen Patnaik...

टूर्नामेंट 13 जनवरी से शुरू होगा और 29 जनवरी तक चलेगा। ट्रॉफी 25 दिसंबर को ओडिशा लौटने से पहले अगले 21 दिन में पश्चिम बंगाल, असम, दिल्ली,...

भुवनेश्वर :  एफआईएच पुरुष 2023 हॉकी विश्व कप की ट्रॉफी का दौरा सोमवार को शुरू हुआ जब ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इसे हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की को सौंपा। ट्रॉफी दौरे की सफलता की कामना करते हुए पटनायक ने कहा कि यह टीमों और प्रशंसकों के लिए यादगार विश्व कप होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि हॉकी पुरुष विश्व कप ट्रॉफी दौरा पूरे भारत में विश्व कप के लिए उत्साह पैदा करेगा। हम 16 टीमों की मेजबानी करेंगे और मैच भुवनेश्वर और राउरकेला में खेले जाएंगे।’’

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में ओडिशा के खेल मंत्री तुषारकांति बेहड़ा और हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह भी शामिल थे।

टूर्नामेंट 13 जनवरी से शुरू होगा और 29 जनवरी तक चलेगा। ट्रॉफी 25 दिसंबर को ओडिशा लौटने से पहले अगले 21 दिन में पश्चिम बंगाल, असम, दिल्ली, महाराष्ट्र और तमिलनाडु सहित 13 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की यात्रा करेगी।

ओडिशा लौटने के बाद ट्रॉफी राज्य के सभी जिलों का दौरा करेगी। अधिकारियों ने बताया कि ट्रॉफी को हॉकी के लिए मशहूर सुंदरगढ़ जिले के 17 ब्लॉक में भी ले जाया जाएगा।. इसके बाद ट्रॉफी भुवनेश्वर के कलिंग स्टेडियम में वापस आएगी जहां फाइनल 29 जनवरी को खेला जाएगा।

Location: India, Odisha, Bhubaneswar

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM