खबरे |

खबरे |

गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए करें इस फल का सेवन, स्वास्थ्य लाभ कर देंगे हैरान
Published : Feb 8, 2023, 12:09 pm IST
Updated : Feb 8, 2023, 12:09 pm IST
SHARE ARTICLE
Consume this fruit to keep the body cool in summer, health benefits will surprise you
Consume this fruit to keep the body cool in summer, health benefits will surprise you

गर्मियों में तरबूज और खरबूजे का खूब चलन होता है। तजा खरबूजा स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा होता है।

New Delhi: सर्दी खत्म हो चुकी है और गर्मी शुरू हो चुकी है। ऐसे में हमारे शरीर को कई चीजों की जरूरत पड़ेगी और सबसे ज्यादा जरूरत पानी की होगी। इसलिए गर्मियों में तरबूज और खरबूजे का खूब चलन होता है। तजा खरबूजा स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा होता है।  गर्मियों में यह लू और ताप से भी बचाता है। 

खरबूजा खाने के लाभ :

खरबूजा पेट  के कई रोगों के लिए काफी गुणकारी साबित होता है क्योंकि इसे खाने से ना तो पेट में गैस बनती है और ना ही कब्ज की समस्या होती है। यह खाने को आसानी से पचाने में भी गुणकारी है। तो आइये जानते है खरबूजा खाने के क्या क्या फायदे है। ... 

दिल की बीमारियों से  रखता है दूर 

खरबूज में एंडिनोसिन नामक पदार्थ होता है, जो शरीर में रक्त के थक्कों को रोकता है और रक्त परिसंचरण में सुधार करता है। इसके नियमित सेवन से स्ट्रोक या हार्ट अटैक का खतरा कम हो जाता है। और इसका ठंडा शरबत पीने से सीने में दर्द की समस्या भी खत्म हो जाती है।

लू से बचाव : 

गर्मियों में लू का खतरा भी बना रहता है।  ऐसे में खरबूज का सेवन आपको इससे से दूर रखेगा।  इसका सरबत पीने से लू से बचाव होता है। 

कील मुंहासे :

गर्मियों में चेहरे पर कील मुंहासे  जैसी सम्सया तो जरूर होती हैं। खगबूजे के छिलके  इनपर रगड़ने से यह खत्म हो जाते है और  खट्टे खरबूज का सेवन भी जरूर करें। 

कैंसर से बचाव :

खरबूजे में कैरोटीनॉयड अच्छी मात्रा में होता है जो कैंसर से बचाव में सहायक होता है। इस मामले में इसके बीज विशेष रूप से फायदेमंद होते हैं।

आंतो की सफाई :

बर्फ में ठंडा किया खरबूजे का शर्बत बना के पीने से आंतो में चिपका मैल साफ हो जाता है.

शुगर से बचाव :
खरबूजे का सेवन करने से यह शुगर के स्तर को समान स्तर पर बनाए रखने में मददगार साबित होता है।

पथरी से बचाव :
पथरी रोग में यह किसी अमृत से कम नहीं है रोज इसका सेवन आपको पथरी से दूर रखता है। 

सावधानी 

बासी या कटे फटे खरबूजे का सेवन ना करें , अन्यथा हैजा हो सकता है। इसके साथ ही खरबूजे पर दूध पीना वर्जित है। खरबूजा कभी भी खाली पेट नहीं खाना चाहिए। 
 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM