खबरे |

खबरे |

राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करना भाजपा की साजिश का हिस्सा : एजाज अहमद
Published : Mar 24, 2023, 4:20 pm IST
Updated : Mar 24, 2023, 4:20 pm IST
SHARE ARTICLE
Termination of Rahul Gandhi's membership is part of BJP's conspiracy: Ejaz Ahmed
Termination of Rahul Gandhi's membership is part of BJP's conspiracy: Ejaz Ahmed

उन्होंने कहा कि देश की जनता ऐसे आलोकतांत्रिक कृत्य  के लिए भाजपा को जवाब देंगी, और सत्ता से बेदखल करेगी।

पटना : राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द किए जाने पर राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि केंद्र सरकार लोकतांत्रिक तरीके से विपक्ष का मुकाबला नहीं कर पा रही है, इसीलिए इस तरह का कार्य किया जा रहा है।  जबसे राहुल गांधी ने अडानी मामले पर लोकसभा में बयान दिया है उसके बाद से ही भाजपा और केंद्र सरकार बदले की भावना के तहत विपक्षी दलों की आवाज को दबाने के लिए इस तरह की कार्रवाई कर रही है,जो कहीं से भी उचित नहीं है ।
 

सदस्यता समाप्त करने में जो हड़बड़ी दिखाई गई है उससे यह स्पष्ट होता है कि कहीं ना कहीं सरकार सच और सच्चाई से डर रही है। जबकि कोर्ट ने इस मामले में  राहुल गांधी को एक महीने का स्टे दे रखा है अपील के लिए ,उसके बाद भी जल्दबाजी में इस तरह का कदम उठाया गया जो लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचलने का एक साजिश है। इन्होंने यह भी कहा कि 2024 के चुनाव के पहले भाजपा विपक्षी दलों के खिलाफ इस तरह की लगातार साजिश कर रही है, जो कहीं से भी उचित नहीं है। देश की जनता ऐसे आलोकतांत्रिक कृत्य  के लिए भाजपा को जवाब देंगी, और सत्ता से बेदखल करेगी।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Who Is Hirabai Ben Ibrahimbhai Lobi: PM Modi के सामने आंचल फैलाकर Emotional हो गईं Padamshree विजेता

28 Mar 2023 7:16 PM

Producer Guneet Monga- ‘The Elephant Whisperers’ Returns to India after winning Oscar

28 Mar 2023 7:15 PM

Pratibha Thapliya 2 Child Bodybuilder Mom: Champion bodybuilder in 16 months despite illness

14 Mar 2023 7:15 PM

खर्चा कम मुनाफा डबल! इस Kisaan ने Madhumakhi Palan से कमाई में की बल्ले-बल्ले | Honey Bee Farming

14 Mar 2023 7:14 PM

Who is Satish Kaushik? Full Biography of Satish Kaushik -Satish Kaushik Latest Bollywood News Update

14 Mar 2023 7:13 PM

कभी सड़कों पर गुजारी रात | आज करोडों में खेलते हैं | BB 16 Winner MC Stan

01 Mar 2023 7:21 PM