खबरे |

खबरे |

दिल्ली: MCD स्कूल के चपरासी ने नाबालिग छात्रा को बनाया हवस को शिकार, गिरफ्तार
Published : Mar 23, 2023, 6:18 pm IST
Updated : Mar 23, 2023, 6:18 pm IST
SHARE ARTICLE
Delhi: Peon of MCD school made a minor student a victim of lust, arrested
Delhi: Peon of MCD school made a minor student a victim of lust, arrested

पुलिस ने बताया कि घटना 14 मार्च को हुई थी।

New Delhi: दिल्ली नगर निगम (MCD) के एक स्कूल के 54 वर्षीय चपरासी को अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर कथित तौर पर पांचवीं कक्षा की एक छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान अजय के रूप में हुई। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जौनपुर का रहने वाला था। फिलहाल, वह गाजियाबाद में रहता था।

पुलिस ने बताया कि उसके साथियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, अजय पिछले दस साल से दिल्ली नगर निगम द्वारा संचालित स्कूल में चपरासी के रूप में काम कर रहा था।  पुलिस ने बताया कि घटना 14 मार्च को हुई थी। घटना के बाद से छात्रा ने स्कूल जाना बंद कर दिया था और वह वार्षिक परीक्षा में भी नहीं बैठी।

पुलिस के मुताबिक, घटना का पता उस वक्त चला जब छात्रा की शिक्षिका ने उसके भाई से संपर्क किया और सालाना परीक्षा में उसकी अनुपस्थिति के बारे में पूछताछ की। इसके बाद उसके भाई ने शिक्षिका को घटना की जानकारी दी।

थाने में दर्ज शिकायत के मुताबिक, "आरोपी चपरासी उसे स्कूल से एक अज्ञात स्थान पर ले गया और उसे कुछ नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश किया और अपने साथियों के साथ सामुहिक दुष्कर्म किया।" पुलिस उपायुक्त (पूर्व) अमृता गुगुलोथ ने बताया कि गाजीपुर स्कूल की प्रधानाध्यापक ने बुधवार को घटना की सूचना दी।

पुलिस ने बताया कि छात्रा को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी जांच और काउंसलिंग की गई। पुलिस ने बताया कि गाजीपुर थाने में आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 363 (अपहरण), धारा 328 (अपराध करने के इरादे से जहर आदि के माध्यम से चोट पहुंचाना), धारा 376 डी (सामूहिक दुष्कर्म) और 506 (आपराधिक धमकी), यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Who Is Hirabai Ben Ibrahimbhai Lobi: PM Modi के सामने आंचल फैलाकर Emotional हो गईं Padamshree विजेता

28 Mar 2023 7:16 PM

Producer Guneet Monga- ‘The Elephant Whisperers’ Returns to India after winning Oscar

28 Mar 2023 7:15 PM

Pratibha Thapliya 2 Child Bodybuilder Mom: Champion bodybuilder in 16 months despite illness

14 Mar 2023 7:15 PM

खर्चा कम मुनाफा डबल! इस Kisaan ने Madhumakhi Palan से कमाई में की बल्ले-बल्ले | Honey Bee Farming

14 Mar 2023 7:14 PM

Who is Satish Kaushik? Full Biography of Satish Kaushik -Satish Kaushik Latest Bollywood News Update

14 Mar 2023 7:13 PM

कभी सड़कों पर गुजारी रात | आज करोडों में खेलते हैं | BB 16 Winner MC Stan

01 Mar 2023 7:21 PM