खबरे |

खबरे |

दिल्ली : तिहाड़ जेल में विचाराधीन कैदी ने की आत्महत्या
Published : May 27, 2023, 9:52 am IST
Updated : May 27, 2023, 9:52 am IST
SHARE ARTICLE
Delhi: Undertrial commits suicide in Tihar Jail
Delhi: Undertrial commits suicide in Tihar Jail

फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

New Delhi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की तिहाड़ जेल में 29 वर्षीय एक विचाराधीन कैदी ने शुक्रवार को कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि इमरान उर्फ राजा 24 फरवरी से केंद्रीय कारागर संख्या चार में बंद था और वह मॉडल टाउन थाने में दर्ज डकैती के मामले में मुकदमे का सामना कर रहा था।

एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, इमरान ने जेल की वार्ड संख्या छह के साझा शौचालय में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने पूर्वाह्न 11 बजकर 53 मिनट पर उसे मृत घोषित कर दिया।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM