खबरे |

खबरे |

नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह का विपक्ष का बहिष्कार एक तरह का अपमान : अनुराग ठाकुर
Published : May 27, 2023, 3:36 pm IST
Updated : May 27, 2023, 3:36 pm IST
SHARE ARTICLE
फोटो साभार -PTI
फोटो साभार -PTI

करीब 20 विपक्षी दलों ने समारोह का बहिष्कार करने की घोषणा की है।

New Delhi: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने नये संसद भवन के उद्घाटन समारोह का बहिष्कार करने संबंधी विपक्ष के फैसले को लेकर शनिवार को निशाना साधा और कहा कि यह एक तरह का ‘‘अपमान’’ है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को नए संसद भवन का उद्घाटन करने वाले हैं और कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस और समाजवादी पार्टी सहित करीब 20 विपक्षी दलों ने समारोह का बहिष्कार करने की घोषणा की है। विपक्षी दलों का तर्क है कि संसद के नए भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को करना चाहिए क्योंकि वह न केवल गणराज्य की प्रमुख हैं, बल्कि संसद की भी प्रमुख हैं।

ठाकुर ने कहा, ‘‘यह अलग बात है कि कुछ लोगों को संसद से हटाया गया। पहले वे संसद को न चलने देने के बहाने ढूंढते थे। अब बहिष्कार की बात कर रहे हैं, जो अपमान भी है।’’

वह मोदी सरकार की नौवीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में दूरदर्शन द्वारा आयोजित एक दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री ठाकुर ने कहा कि भारत को ‘‘लोकतंत्र की जननी’’ होने पर गर्व है और प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्र को एक नया संसद भवन दिया है, जो दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM