खबरे |

खबरे |

दक्षिणी हरियाणा के कुछ हिस्सों में छोटी सिंचाई परियोजनाएं होंगी लागू: CM खट्टर
Published : May 27, 2023, 11:06 am IST
Updated : May 27, 2023, 11:06 am IST
SHARE ARTICLE
Small irrigation projects to be implemented in parts of southern Haryana: CM Khattar
Small irrigation projects to be implemented in parts of southern Haryana: CM Khattar

यह योजना किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है।-CM खट्टर

चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शुक्रवार को कहा कि पानी की कमी का सामना कर रहे राज्य के दक्षिणी भाग में छोटे आकार की सिंचाई परियोजनाएं लगायी जाएंगी। मुख्यमंत्री खट्टर महेंद्रगढ़ जिले में तीन दिवसीय ‘जन संवाद’ के अंतिम दिन उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। आधिकारिक बयान के अनुसार, यहां सतनाली गांव में एक समारोह में मुख्यमंत्री ने चार गांवों के लिए 8.21 करोड़ रुपये की छोटी सिंचाई परियोजना की आधारशिला रखी।

खट्टर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने छोटी सिंचाई परियोजनाओं को बढ़ावा देने के लिए पिछले कुछ वर्षों में उल्लेखनीय कार्य किया है। इससे भूजल संरक्षण में भी काफी मदद मिली है। यह योजना किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है।

आधिकारिक बयान के अनुसार, खट्टर ने कहा कि दक्षिण हरियाणा में पानी की कमी वाले क्षेत्रों में सूक्ष्म सिंचाई परियोजनाएं लागू की जाएंगी। बयान में मुख्यमंत्री के हवाले से कहा गया, “सरकार दक्षिण हरियाणा में जल संकट का दीर्घकालिक समाधान निकालने के लिए प्रभावित क्षेत्रों में सिंचाई के लिए कई उपायों को बढ़ावा दे रही है।”.

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM