खबरे |

खबरे |

गुजरात के लिए गर्व का पल : अमित शाह ने कच्छ के गांव को ‘सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव’ का खिताब मिलने पर कहा
Published : Oct 21, 2023, 9:48 am IST
Updated : Oct 21, 2023, 9:48 am IST
SHARE ARTICLE
file photo
file photo

संयुक्त राष्ट्र की यह एजेंसी संपोषणीय विकास के लिए पर्यटन को बढ़ावा देने का काम कर रही है।.

New Delhi: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि यह बड़े गर्व और खुशी का पल है कि गुजरात के कच्छ के धोरदो गांव को विश्व व्यापार संगठन (डल्ब्यूटीओ) द्वारा ‘सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम’ के रूप में पहचान दी गयी है। केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय के अनुसार धोरदो को डब्ल्यूटीओ द्वारा ‘सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम’ के रूप में सम्मानित किया गया है । संयुक्त राष्ट्र की यह एजेंसी संपोषणीय विकास के लिए पर्यटन को बढ़ावा देने का काम कर रही है।.

शाह ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, ‘‘यह बड़े गर्व और खुशी का पल है कि गुजरात के कच्छ के धोरदो गांव को यूएनडब्ल्यूटीओ द्वारा ‘सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम’ के रूप में पहचान दी गयी। गुजरात के मुख्यमंत्री के दिनों से ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने इस क्षेत्र को विश्वस्तरीय पर्यटनस्थल के रूप में विकसित करने के लिए प्रयास किया है।’’.

उन्होंने लिखा, ‘‘यह देखकर बड़ा आनंद हो रहा है कि आसपास के क्षेत्रों में सड़क, पानी एवं अन्य सुविधाएं प्रदान करने तथा उसकी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को प्रोत्साहित करने की संगठित कोशिश ने आखिरकार फल प्रदान किया। यह सम्मान हमारे विपुल पर्यटन संभावनाओें का गवाह है।’’.

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM

सोनू सूद के लिए फैंस का प्यार देखिए! एक्टर के जन्मदिन पर बनाई खास पेंटिंग

11 Aug 2023 6:56 PM

हिमाचल जाने वाले सावधान! आंख झपकते ही हुआ हादसा, JCB पर गिरी चट्टानें

19 Jul 2023 7:00 PM