खबरे |

खबरे |

गुजरात : 23.44 लाख रुपये मूल्य के नकली नोट जब्त, तीन लोग गिरफ्तार
Published : May 25, 2023, 6:03 pm IST
Updated : May 25, 2023, 6:03 pm IST
SHARE ARTICLE
Gujarat: Fake notes worth Rs 23.44 lakh seized, three arrested
Gujarat: Fake notes worth Rs 23.44 lakh seized, three arrested

आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया। आगे की जांच जारी है।

राजकोट : गुजरात के राजकोट शहर में पुलिस ने नकली नोट छापने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ कर उनके कब्जे से 23.44 लाख रुपये के नकली नोट जब्त किए और तीन लोगों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से कुल 4,957 नकली नोट बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि पुलिस ने सबसे पहले विशाल गढ़िया की एक दुकान से 500 रुपये के 200 नकली नोट जब्त किए। पुलिस ने उसके साथ एक अन्य विशाल बुद्धदेव को गिरफ्तार किया।

अपराध शाखा के अधिकारियों ने बताया कि जब गढ़िया से पूछताछ की गई तो उसने खुलासा किया कि निकुंज भालोदिया ने उसे नोटों की आपूर्ति की थी।

पुलिस ने बताया कि जब उन्होंने भलोदिया के घर पर छापा मारा तो उन्होंने 500 रुपये और 100 रुपये के नकली नोट तथा नोट छापने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले ‘प्रिंटर-स्कैनर’ और कंप्यूटर सिस्टम सहित कई सामान जब्त किए। उन्होंने बताया कि आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया। आगे की जांच जारी है।

Location: India, Gujarat, Rajkot

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM

सोनू सूद के लिए फैंस का प्यार देखिए! एक्टर के जन्मदिन पर बनाई खास पेंटिंग

11 Aug 2023 6:56 PM