खबरे |

खबरे |

फरीदाबाद : गलत इंजेक्शन लगाने से गर्भवती महिला और बच्चे की मौत, परिजनों ने की डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग
Published : May 19, 2023, 6:43 pm IST
Updated : May 19, 2023, 6:43 pm IST
SHARE ARTICLE
regnant woman and child die due to wrong injection,
regnant woman and child die due to wrong injection,

घटना से गुस्साए परिजनों ने हंगामा करते हुए आरोपी महिला चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

फरीदाबाद : हरियाणा में फरीदाबाद के पल्ला स्थित एक अस्पताल में कथित तौर पर गलत इंजेक्शन दिए जाने से एक गर्भवती महिला और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की शुक्रवार को मौत हो गई।

इस घटना से गुस्साए परिजनों ने हंगामा करते हुए आरोपी महिला चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। फिलहाल इस मामले में स्वास्थ्य विभाग ने चुप्पी साधी ली है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार पल्ला निवासी चन्दा नामक महिला गर्भवती थी और शुक्रवार को वह प्रसव के लिए पल्ला स्थित अस्पताल पहुंची थी।

प्रवक्ता ने कहा कि अस्पताल में करीब दो-तीन घंटे तक उसने अपनी जांच करवाई।

मृतका की सास ने बताया कि करीब दोपहर के वक्त एक महिला चिकित्सक आईं और बहू को एक इंजेक्शन लगाया। सास के मुताबिक, इंजेक्शन लगाए जाने के बाद उसकी बहू अचेत हो गई। उसने कहा कि थोड़ी देर बाद उसकी बहू की मौत हो गई।

मृतका की सास ने कहा कि उसे महिला चिकित्सक का नाम नहीं पता है, लेकिन वह उसे देखकर पहचान सकती हैं। इस मामले में मृतका के पति, ससुर और सास ने पुलिस में शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Location: India, Haryana, Faridabad

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM