खबरे |

खबरे |

हरियाणा: अब सड़कों पर नहीं दिखेंगे मोटे तोंद वाले पुलिसकर्मी, गृह मंत्री ने जारी किया यह आदेश
Published : May 19, 2023, 2:34 pm IST
Updated : May 19, 2023, 2:34 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

हरियाणा में पुलिसकर्मियों की स्वीकृत संख्या 75,000 है.

रोहतक: हरियाणा की सड़कों पर अब मोठे तोंद वाले पुलिसकर्मी नजर नहीं आएंगे. राज्य के गृह मंत्री अनिल विज ने सख्त आदेश जारी किया है. विज के आदेशानुसार अब मोटे पेट वाले पुलिसकर्मियों का पुलिस लाइन में ट्रांसफर किया जाएगा। विज ने पुलिस विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की फिटनेस को ध्यान में रखते हुए इस संबंध में गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव को लिखित निर्देश दिए हैं. गृह मंत्री विज के आदेशानुसार पुलिस कर्मियों का वजन लगातार बढ़ रहा है। उन्हें पुलिस लाइन में ट्रांसफर किया जाएगा। बता दें हरियाणा में पुलिसकर्मियों की स्वीकृत संख्या 75,000 है.

गृह मंत्री के आदेश के अनुसार उन्होंने लिखा है कि मैं चाहूंगा कि पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी अपनी फिटनेस बनाए रखें. अधिक वजन वाले पुलिस कर्मियों को पुलिस लाइन में  ट्रांसफर किया जाए और जब तक वे ड्यूटी के लिए फिट नहीं हो जाते, उन्हें योग कराया जाए ताकि पुलिस कर्मियों को फिट कर प्रदेश को अपराध मुक्त बनाया जा सके।

पुलिस कर्मियों का वजन व पेट कम करने के लिए पुलिस लाइन में योग ट्रेनर व फार्मासिस्ट भी मौजूद रहेंगे। इन पुलिसकर्मियों की रोजाना की गतिविधियों को भी रिकॉर्ड किया जाएगा। इसकी रिपोर्ट भी मुख्यालय भेजी जाएगी। आपको बता दें कि इससे पहले साल 2022 में भी हरियाणा पुलिस के डीजीपी इस संबंध में आदेश जारी कर चुके हैं.

Location: India, Haryana, Rohtak

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM

सोनू सूद के लिए फैंस का प्यार देखिए! एक्टर के जन्मदिन पर बनाई खास पेंटिंग

11 Aug 2023 6:56 PM