खबरे |

खबरे |

हरियाणा में बेरोजगारी दर छह फीसदी से ऊपर : CM खट्टर ने विधानसभा को बताया
Published : Mar 21, 2023, 6:15 pm IST
Updated : Mar 21, 2023, 6:15 pm IST
SHARE ARTICLE
Haryana's unemployment rate above 6%: Khattar tells assembly
Haryana's unemployment rate above 6%: Khattar tells assembly

हालांकि, खट्टर ने सरकार के ताजा आंकड़ों का हवाला दिया कि फरवरी 2023 में राज्य में बेरोजगारी दर 6.46 प्रतिशत है।

चंडीगढ़:  मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को हरियाणा विधानसभा को बताया कि राज्य में बेरोजगारी दर छह फीसदी से कुछ ही ऊपर है । साथ ही उन्होंने उनकी सरकार पर निशाना साधने के लिए ‘‘अविश्वसनीय’’ सूत्रों के आंकड़ों का हवाला देने के लिए कांग्रेस की आलोचना भी की। कांग्रेस विधायक चिरंजीव राव ने प्रश्नकाल में पूछा था कि क्या पिछले आठ वर्षों में हरियाणा में बेरोजगारी दर बढ़ी है और अगर हां, तो उसे नीचे लाने के लिए सरकार ने क्या कदम उठाए हैं।

उनके प्रश्न के उत्तर के रूप में सदन में रखे गए आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) के आंकड़ों का हवाला देते हुए रेवाड़ी से कांग्रेस विधायक ने कहा, ‘‘पीएलएफएस के आंकड़ों का हवाला दिया गया है। और अगर हम उनके हिसाब से चलें तो, हरियाणा में बेरोजगारी दर 9.3 प्रतिशत है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन अगर हम सीएमआईई (सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी प्राइवेट लिमिटेड) के आंकड़ों को देखें तो हरियाणा में बेरोजगारी दर 29.4 प्रतिशत है।’’

हालांकि, खट्टर ने सरकार के ताजा आंकड़ों का हवाला दिया कि फरवरी 2023 में राज्य में बेरोजगारी दर 6.46 प्रतिशत है। विपक्षी पार्टियां अकसर ‘उच्च बेरोजगारी दर’ को लेकर राज्य की भाजपा-जजपा नीत सरकार पर निशाना साधती रहती हैं। राव ने कहा कि ‘‘मुख्यमंत्री ने हाल ही में बयान दिया था कि अगर सीएमआईई ने ‘गलत’ आंकड़े देने बंद नहीं किए तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अगर उन्हें लगता है कि आंकड़े सही नहीं है तो कार्रवाई की जानी चाहिए।’’

विधायक ने यह भी कहा कि हाल ही में पानीपत में लिपिक के छह पदों के लिए करीब 10,000 लोगों ने आवेदन दिया था और उनमें से कई बेहद पढ़े-लिखे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर लिपिक के पद के लिए भी ऐसी स्थिति है कि उच्च शिक्षित युवा भी आवेदन दे रहे हैं, तो जसहिर है कि राज्य में बेरोजगारी की स्थिति कैसी है।’’. सीएमआईई के आंकड़ों का हवाला देते हुए राव ने कहा, ‘‘बेरोजगारी के मामले में हरियाणा देश में पहले स्थान पर पहुंच गया है।’’

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Who Is Hirabai Ben Ibrahimbhai Lobi: PM Modi के सामने आंचल फैलाकर Emotional हो गईं Padamshree विजेता

28 Mar 2023 7:16 PM

Producer Guneet Monga- ‘The Elephant Whisperers’ Returns to India after winning Oscar

28 Mar 2023 7:15 PM

Pratibha Thapliya 2 Child Bodybuilder Mom: Champion bodybuilder in 16 months despite illness

14 Mar 2023 7:15 PM

खर्चा कम मुनाफा डबल! इस Kisaan ने Madhumakhi Palan से कमाई में की बल्ले-बल्ले | Honey Bee Farming

14 Mar 2023 7:14 PM

Who is Satish Kaushik? Full Biography of Satish Kaushik -Satish Kaushik Latest Bollywood News Update

14 Mar 2023 7:13 PM

कभी सड़कों पर गुजारी रात | आज करोडों में खेलते हैं | BB 16 Winner MC Stan

01 Mar 2023 7:21 PM