खबरे |

खबरे |

नवरात्र में माता रानी के भक्तों पर कहर, व्रत के दौरान कुट्‌टू के आटे की रोटी खाने से करीब 300 श्रद्धालु बीमार
Published : Mar 23, 2023, 4:57 pm IST
Updated : Mar 23, 2023, 4:57 pm IST
SHARE ARTICLE
Havoc on the devotees of Mata Rani in Navratri
Havoc on the devotees of Mata Rani in Navratri

डीसी ललित सिवाच ने कुट्‌टू के आटे के सैंपल लेकर जांच करने के आदेश दिए हैं। 

सोनीपत : हरियाणा के सोनीपत माता रानी के भक्तों कहर टूट पड़ा है। यहां व्रत के दौरान कुट्‌टू के आटे से  बनी रोटी खाकर करीब 300 लोग बीमार हो गए है। ये मरीज अब तक कई अस्पतालों में पहुंच चुके है। बता दें कि कई मरीजों को प्राथमिक इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के बीमार पड़ने से प्रशासन भी अब हरकत में आ गया है। बता दें कि डीसी ललित सिवाच ने कुट्‌टू के आटे के सैंपल लेकर जांच करने के आदेश दिए हैं। 

चैत्र नवरात्र की शुरुआत से मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी हुई थी। नवरात्र में व्रत रख रहे श्रद्धालु कुट्‌टू के आटे का सेवन कर बीमार पड़ रहे हैं. बता दें कि अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढती ही जा रही है.अकेले सोनीपत के नागरिक अस्पताल में सुबह 10 बजे तक 170 मरीज पहुच चुके थे। इसके अलावा टूलिप अस्पताल में भी 80 से ज्यादा मरीज दाखिल हुए। 

सोनीपत नागरिक अस्पताल के MO डॉ. राजेश सिंघल ने बताया कि व्रत के दौरान कुट्‌टू के आटे से रोटी बना कर खाई थी। इसके बाद पेट में दर्द, उल्टी-दस्त और बीपी कम की शिकायत हो गई। चक्कर आने लगे तो परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया।

प्रशासन अब काम में जुट चुकी है. टीम को दुकानों पर कुट्‌टू के आटे का सैंपल लेने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें गड़बड़ी मिलती है तो कार्रवाई होगी। सोनीपत के खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी वीरेंद्र गहलावत ने कहा है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Who Is Hirabai Ben Ibrahimbhai Lobi: PM Modi के सामने आंचल फैलाकर Emotional हो गईं Padamshree विजेता

28 Mar 2023 7:16 PM

Producer Guneet Monga- ‘The Elephant Whisperers’ Returns to India after winning Oscar

28 Mar 2023 7:15 PM

Pratibha Thapliya 2 Child Bodybuilder Mom: Champion bodybuilder in 16 months despite illness

14 Mar 2023 7:15 PM

खर्चा कम मुनाफा डबल! इस Kisaan ने Madhumakhi Palan से कमाई में की बल्ले-बल्ले | Honey Bee Farming

14 Mar 2023 7:14 PM

Who is Satish Kaushik? Full Biography of Satish Kaushik -Satish Kaushik Latest Bollywood News Update

14 Mar 2023 7:13 PM

कभी सड़कों पर गुजारी रात | आज करोडों में खेलते हैं | BB 16 Winner MC Stan

01 Mar 2023 7:21 PM