खबरे |

खबरे |

हरियाणा: अंबाला में 125 फुट ऊंचा रावण का पुतला गिरा
Published : Oct 23, 2023, 4:58 pm IST
Updated : Oct 23, 2023, 4:58 pm IST
SHARE ARTICLE
Haryana: 125 feet high effigy of Ravana falls in Ambala
Haryana: 125 feet high effigy of Ravana falls in Ambala

किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

अंबाला : हरियाणा के अंबाला जिले के बराड़ा मैदान में 125 फुट ऊंचा रावण का पुतला खड़ा करते समय गिर गया। रावण के पुतले को खड़ा करने में लगे लोगों ने बताया कि पुतले का दहन मंगलवार को दशहरे के अवसर पर किया जाना था।

घटना रविवार की बतायी जा रही है। जिस समय यह करीब 25 क्विंटल (2500 किलोग्राम) वजनी पुतला गिरा तब मौके पर कई कारीगर मौजूद थे, लेकिन किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। दशहरा उत्सव समिति ने बताया कि बांस, कपड़े, फाइबरग्लास और धातु की छड़ों से बने पुतले को विशाल क्रेन की मदद से जमीन पर खड़ा किया जा रहा था। इस दौरान पुतला खींचते समय क्रेन का बूम टूट गया और वह जमीन पर गिरकर क्षतिग्रस्त हो गया।

उत्तर प्रदेश के कारीगरों ने इसे दोबारा बनाने का प्रयास किया, लेकिन इसकी मरम्मत नहीं की जा सकी। उत्सव समिति के अध्यक्ष तजिंदर सिंह ने सोमवार को बताया कि रावण का एक तैयार पुतला दिल्ली से लाया गया है ताकि दशहरा समारोह संपन्न हो सके । उन्होंने बताया कि इस पुतले को तैयार करने में करीब 60 कारीगरों ने महीनों की कड़ी मेहनत की थी जो क्षतिग्रस्त हो गया।

Location: India, Haryana, Ambala

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM

सोनू सूद के लिए फैंस का प्यार देखिए! एक्टर के जन्मदिन पर बनाई खास पेंटिंग

11 Aug 2023 6:56 PM

हिमाचल जाने वाले सावधान! आंख झपकते ही हुआ हादसा, JCB पर गिरी चट्टानें

19 Jul 2023 7:00 PM