खबरे |

खबरे |

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ओडिशा ट्रेन हादसे पर जताया शोक
Published : Jun 3, 2023, 12:38 pm IST
Updated : Jun 3, 2023, 12:38 pm IST
SHARE ARTICLE
Jharkhand Chief Minister Hemant Soren expressed grief over Odisha train accident
Jharkhand Chief Minister Hemant Soren expressed grief over Odisha train accident

रेल हादसे में कम से कम 238 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 900 से अधिक यात्री घायल हुए हैं।

रांची:  झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ओडिशा के बालासोर जिले में शुक्रवार को हुए भीषण ट्रेन हादसे पर शनिवार को दुख व्यक्त किया। इस हादसे में कम से कम 238 लोगों की मौत हुई है।

मुख्यमंत्री ने हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, "ओडिशा के बालासोर जिले में बहानगा रेलवे स्टेशन के समीप कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन के दुर्घटनाग्रस्त होने की हृदयविदारक घटना से मन आहत है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को दुःख की इस विकट घड़ी को सहन करने की शक्ति दें। दुर्घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।"

गौरतलब है कि शुक्रवार शाम ओडिशा के बालासोर जिले में कोरोमंडल एक्सप्रेस और बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन के पटरी से उतरने और एक मालगाड़ी से टकराने से जुड़े रेल हादसे में कम से कम 238 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 900 से अधिक यात्री घायल हुए हैं।

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट किया, "ओडिशा में हुई रेल दुर्घटना की खबर अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।"

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM