खबरे |

खबरे |

Jharkhand : सांसद संजय सेठ ने पूरा किया एक और चुनावी वादा, अब आवाजाही के लिए नहीं करनी होगी रेल पटरी पार
Published : Oct 19, 2023, 4:56 pm IST
Updated : Oct 19, 2023, 4:56 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

अंडर पास नहीं होने के कारण ग्रामीण रेलवे की पटरी पर कर आवाजाही करते थे।

रांची, (संवाददाता) : खिजरी विधानसभा के सौदाग पंचायत में रेलवे लाइन के नीचे बनाए गए अंडर पास सबवे का उद्घाटन सांसद संजय सेठ ने किया। इस अवसर पर रांची के मंडल रेल प्रबंधक  जसमीत सिंह बिंद्रा, सीनियर डीसीएम निशांत कुमार सहित कई अधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

 विदित हो कि सांसद संजय सेठ बतौर भाजपा उम्मीदवार जब उसे क्षेत्र में गए थे, तो स्थानीय ग्रामीणों ने उनसे यह मांग की थी कि यहां एक अंडरपास का निर्माण कराया जाए। ताकि ग्रामीणों का आवागमन सुगम हो सके। अंडर पास नहीं होने के कारण ग्रामीण रेलवे की पटरी पर कर आवाजाही करते थे। इस कारण उनके जान माल पर हमेशा खतरा बना रहता था। कई बार छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं भी हुई थी। सांसद  सेठ ने उसे समय ग्रामीणों को आश्वस्त किया था कि वह बहुत जल्द चुनाव जीतने के बाद इस पर काम शुरू करेंगे और अंडरपास का निर्माण किया जाएगा। सांसद संजय सेठ इसके लिए लगातार प्रयासरत रहे और अंततः रेलवे के द्वारा इसकी स्वीकृति की गई, डीपीआर बना और अंडरपास बनकर तैयार हो गया। लगभग 3.50 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुआ यह अंडर पास 40 मीटर लंबा, 4 मीटर चौड़ा और 3.5 मीटर इसकी ऊंचाई है।

इस अंडरपास के निर्माण से क्षेत्र के दर्जनों गांव के हजारों ग्रामीण काफी खुश दिखे। सांसद संजय सेठ ने इस अंडरपास के निर्माण पर प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इसीलिए हम कहते हैं, मोदी है तो मुमकिन है। देश में एक ऐसी सरकार बनी है, जो सिर्फ योजनाओं का शिलान्यास नहीं करती बल्कि नियत समय के अंदर उसका उद्घाटन भी करती है। जब मैं चुनाव के दौरान इस क्षेत्र में आया था तो ग्रामीणों की परेशानी देखकर मुझे भी लगा था, यह गंभीर विषय है। इस पर काम करना चाहिए। लगातार कार्य करने और सारी लंबी प्रक्रियाओं को पूर्ण करने के बाद अंतत आज अंडरपास बनकर तैयार हो गया। अब ग्रामीणों का आवागमन सुगम हो सकेगा। इस दौरान ग्रामीणों ने भी सांसद  सेठ के प्रति आभार जताया।

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM

सोनू सूद के लिए फैंस का प्यार देखिए! एक्टर के जन्मदिन पर बनाई खास पेंटिंग

11 Aug 2023 6:56 PM

हिमाचल जाने वाले सावधान! आंख झपकते ही हुआ हादसा, JCB पर गिरी चट्टानें

19 Jul 2023 7:00 PM