खबरे |

खबरे |

Jharkhand News: राष्ट्रपति मुर्मू ने बाबाधाम मंदिर में की पूजा-अर्चना
Published : May 25, 2023, 5:26 pm IST
Updated : May 25, 2023, 5:26 pm IST
SHARE ARTICLE
Jharkhand News: President Murmu worshiped at Babadham temple
Jharkhand News: President Murmu worshiped at Babadham temple

षोडशोपचार विधि द्वारा पुरोहितों ने राष्ट्रपति से बाबा बैद्यनाथ की पूजा कराई।

देवघर,( राजेश कुमार ) : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड दौरे के पहले दिन बुधवार को महादेव की नगरीदेवघर पहुंची। वहां उन्होंने बाबाधाम मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। षोडशोपचार विधि द्वारा पुरोहितों ने राष्ट्रपति से बाबा बैद्यनाथ की पूजा कराई।

मुर्मू ने बाबा बैद्यनाथ से देश की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा के उपरांत राष्ट्रपति का पेयजल मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने मंदिर श्राईनबोर्ड की तरफ से अंग वस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर उनका अभिनंदन किया।

बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देवघर आने वाली चौथी राष्ट्रपति हैं। इससे पहले देश के पहले राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद तथा दो बार बतौरराष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी एवं रामनाथ कोविंद भी बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना कर चुके हैं। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर पूरे शहर में चाक-चौबंद सुरक्षा-व्यवस्था की गयीथी। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के निर्देशानुसार सुरक्षा की व्यवस्था की गयी थी।

इस दौरान राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, केंद्रीय कानून एवंन्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे, अपर मुख्य सचिव अरूण कुमार सिंह, पेयजल एवं स्वच्छता सचिव मनीष रंजन, पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र जाट, उप विकास आयुक्त डॉ ताराचंद, बाबा मंदिर प्रभारी सह अनुमंडल पदाधिकारी दीपांकरचौधरी, प्रशिक्षु आईएएस अनिमेष रंजन सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM

सोनू सूद के लिए फैंस का प्यार देखिए! एक्टर के जन्मदिन पर बनाई खास पेंटिंग

11 Aug 2023 6:56 PM