खबरे |

खबरे |

मुख्यमंत्री मान और दिल्ली CM केजरीवाल ने पंजाब वासियों दिया बड़ा तोहफा, 80 आम आदमी क्लिनिक शुरू
Published : May 5, 2023, 7:07 pm IST
Updated : May 5, 2023, 7:07 pm IST
SHARE ARTICLE
फाइल फोटो
फाइल फोटो

उन्होंने कहा, ‘‘हम पंजाब की सत्ता में सिर्फ एक साल से हैं, लेकिन बहुत तेजी से काम कर रहे हैं।’’

लुधियाना (पंजाब) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री व आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को राज्य में 80 आम आदमी क्लिनिक शुरू कीं। केजरीवाल ने एक कार्यक्रम में कहा, इसके साथ ही पंजाब में 580 आम आदमी क्लिनिक संचालित हो रही हैं और लोगों को मुफ्त तथा गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा दे रही हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हम पंजाब की सत्ता में सिर्फ एक साल से हैं, लेकिन बहुत तेजी से काम कर रहे हैं।’’ आप प्रमुख ने कहा, ‘‘पंजाब तेजी से प्रगति कर रहा है। 75 साल तक लोगों ने सिर्फ लूट देखी है और पहली बार राज्य विकास की ऊंचाइयों को छू रहा है।’’ केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में एक ‘ईमानदार सरकार’ सत्ता में आ गई है और इससे विपक्षियों के पसीने छूट रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी इतने कम समय में राष्ट्रीय पार्टी बन गई है। मान ने कहा कि आम आदमी क्लिनिक से पंजाब में 25.63 लाख मरीजों को फायदा हुआ है।उन्होंने कहा, ‘‘इन क्लिनिकों ने सरकार को राज्य में फैली विभिन्न बीमारियों के आंकड़े जुटाने में और उनसे प्रभावी तरीके से निपटने में मदद की है।’’

Location: India, Punjab, Ludhiana

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM