खबरे |

खबरे |

पटियाला : दुखनिवारण साहिब गुरुद्वारे में महिला की गोली मार कर हत्या, जानिए पुरा मामला
Published : May 15, 2023, 11:32 am IST
Updated : May 15, 2023, 11:32 am IST
SHARE ARTICLE
Patiala: Woman shot dead in Dukh Nivaran Sahib Gurdwara, know the whole matter
Patiala: Woman shot dead in Dukh Nivaran Sahib Gurdwara, know the whole matter

व्यक्ति ने अपने 32 बोर के लाइसेंसी रिवॉल्वर से महिला पर पांच राउंड गोलियां चलाईं।’’

पटियाला (पंजाब) : पटियाला में एक गुरुद्वारा परिसर में कथित रूप से शराब पीने के कारण एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पटियाला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वरुण शर्मा के अनुसार घटना रविवार शाम को हुई।

पुलिस ने बताया कि परमिंदर कौर नामक महिला ने दुखनिवारण साहिब गुरुद्वारा के ‘‘सरोवर’’ के पास कथित रूप से शराब पी थी। अर्बन इस्टेट फेज वन निवासी 32 वर्षीय महिला को निर्मलजीत सिंह नामक व्यक्ति ने कई गोली मारीं। सिंह नियमित रूप से गुरुद्वारा आता था।

शर्मा ने कहा, ‘‘परमिंदर कौर गुरुद्वारा दुखनिवारण साहिब के सरोवर के पास शराब पी रही थी। जब संगत को इसका पता चला तो उन्होंने उसे प्रबंधक कार्यालय ले जाने का फैसला किया। हालांकि, वहां मौजूद निर्मलजीत सिंह सैनी नामक व्यक्ति ने गुस्से में आकर महिला को गोली मार दी।’’.

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, ‘‘सैनी ने अपने 32 बोर के लाइसेंसी रिवॉल्वर से महिला पर पांच राउंड गोलियां चलाईं।’’ पुलिस ने बताया कि कौर को अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूत्रों ने बताया कि घटना में घायल एक व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत स्थिर बताई जाती है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जो एक प्रॉपर्टी डीलर है और उसका कोई आपराधिक इतिहास नहीं है

Location: India, Punjab, Patiala

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM

सोनू सूद के लिए फैंस का प्यार देखिए! एक्टर के जन्मदिन पर बनाई खास पेंटिंग

11 Aug 2023 6:56 PM