खबरे |

खबरे |

ग्रेटर नोएडा में एक विश्वविद्यालय में झड़प : 30 से अधिक लोग हिरासत में...
Published : Jun 5, 2023, 11:35 am IST
Updated : Jun 5, 2023, 11:35 am IST
SHARE ARTICLE
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

अधिकारी ने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों में सुरक्षाकर्मी तथा छात्र दोनों शामिल हैं।

नोएडा (उप्र) : ग्रेटर नोएडा में गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में निजी सुरक्षा कर्मियों तथा छात्रों के बीच झड़प के बाद 30 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि विश्वविद्यालय के मुंशी प्रेमचंद छात्रावास में रहने वाले छात्र कथित तौर पर सिगरेट पी रहे थे जिसका सुरक्षाकर्मियों ने विरोध किया। उन्होंने बताया, ‘‘दोनों पक्षों के बीच रविवार रात करीब साढ़े दस बजे इसे ले कर विवाद हुआ और फिर झड़प हुई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने 33 लोगों को हिरासत में लिया है। दोनों पक्षों ने पुलिस को शिकायत दी है जिसकी जांच की जा रही है।’’.

अधिकारी ने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों में सुरक्षाकर्मी तथा छात्र दोनों शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि घटना थाना इकोटेक- वन क्षेत्र की है, मामले की जांच वरिष्ठ अधिकारी कर रहे हैं तथा और लोगों को हिरासत में लिया जा सकता है। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर आया है।

Location: India, Uttar Pradesh, Noida

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM